सीवरेज सुविधा के लिए जारी भूख हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश
डेढ़ दशक से सीवरेज सुविधा से वंचित वार्ड नंबर एक के 110 घरों के पक्ष में भूख हड़ताल शुरू करने वाली एक पहल वेलफेयर सोसायटी ने कहा है कि लगातार यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
जागरण संवाददाता, नंगल :
डेढ़ दशक से सीवरेज सुविधा से वंचित वार्ड नंबर एक के 110 घरों के पक्ष में भूख हड़ताल शुरू करने वाली एक पहल वेलफेयर सोसायटी ने कहा है कि लगातार यह प्रदर्शन जारी रहेगा। वीरवार को दिनभर चली हड़ताल में सोसायटी के अध्यक्ष आशुतोष परमार, उप प्रधान दिलबाग सिंह चंदेल की अध्यक्षता में राजेंद्र सिंह तथा संदीप सोनी ने भूख हड़ताल पर बैठ प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष तब तक रोका नहीं जाएगा जब तक लोगों को सीवरेज सुविधा नहीं मिल जाती। आज संघर्ष को सफल बनाने व तेज करने के मकसद से बच्चों ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर कहा कि वे भी अपने परिजनों की ओर से शुरू किए गए भूख हड़ताल के प्रदर्शन में साथ हैं। अर्पिता चंदेल, अंकिता चंदेल, गौरी राणा, पवन कुमार, जसमन सिंह, दीपिका कुमारी, कुलदीप सिंह ने भूख हड़ताल को सहयोग जारी रखने का ऐलान किया। इस मौके पर सोसायटी के अन्य प्रतिनिधियों सुरजीत सिंह, संदीप चंदेल, जय प्रकाश शर्मा, धर्मपाल, सपना चंदेल, गुरबख्शो देवी, धर्म पाल, रमा शर्मा, सुरजीत कौर, सरोज देवी, परमजीत कौर, केसरी देवी, रोमा देवी, नीतु चंदेल, प्रवीन कुमार दत्ता, जसमेर सिंह, ओम प्रकाश ने हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों से कहा कि सभी सदस्य पूरी ताकत से संघर्ष को सफल बनाने में सहयोग देंगे। हड़ताल को आने वाले दिनों में लगातार जारी कर दिया जाएगा यानी हड़ताल अब सुबह नौ बजे से सांय 7.30 बजे तक चल रही है, इसके बाद इसे 24 घटे में तबदील कर दिया जाएगा।