निर्भया के दोषियों को फासी से महिला उत्पीड़न पर लगेगी रोक
निर्भया के दोषियों को फासी दिए जाने को लेकर एक पहल वेलफेयर सोसायटी के महिला विंग की प्रधान सपना चंदेल ने कहा कि इस कार्रवाई से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगने का रास्ता खुला है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 10:54 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नंगल : निर्भया के दोषियों को फासी दिए जाने को लेकर एक पहल वेलफेयर सोसायटी के महिला विंग की प्रधान सपना चंदेल ने कहा कि इस कार्रवाई से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगने का रास्ता खुला है। उनका संगठन लगातार महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। बेशक महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया है लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत बिल्कुल विपरीत है। अभी भी महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत काम किया जाना बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं जागरूक होकर एकजुट रहें, तभी उनके लिए बने अधिकारों को प्राप्त किया जा सकेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें