लुधियाना में नशे की सप्लाई देने जा रहे दो सगे भाइयों सहित चार गिरफ्तार
. तीन किलो 600 ग्राम अफीम व 150 नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली गोलियों बरामद कैंटर में बिहार से ला रहे थे नशा फोटो नंबर-12
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने तीन किलो 600 ग्राम अफीम व नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 150 गोलियों के साथ कैंटर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कैंटर ड्राइवर दो भाई भी शामिल हैं, जोकि पिछले कई सालों से कैंटर में नशे की तस्करी कर रहे हैं और गुवाहाटी से लुधियाना में नशे की सप्लाई देने जा रहे थे।
सीआइए स्टाफ के एएसआइ पलविदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लंगड़ोया बाईपास महालों पर नाकाबंदी के दौरान लंगड़ोया की ओर से आ रहे टैंकर नंबर (पीबी-10-जीके-5530) को रोक कर उसकी तलाशी ली तो कैंटर चालक रणजीत सिंह के साथ वाली सीट पर हरविदर सिंह व पीछे की सीट पर हरिदर सिंह व गुरप्रीत सिंह बैठे हुए थे। तलाशी के दौरान टूल बाक्स में बने गुप्त खाने में तीन किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। हरिदर की तलाशी लेने पर उससे 100 ग्राम अफीम बरामद हुई, जब गुरप्रीत सिंह की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 150 गोली बरामद हुई। पुलिस ने लुधियाना के थाना कुम्म के गांव छंदड़ा के रहने वाले रणजीत सिंह, गांव छंदड़ा के ही हरविदर सिंह, अमृतसर के थाना रामतीर्थ के गांव बोपाराए के रहने वाले हरिदर सिंह व पटियाला के सुनाम के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंटर की आड़ में नशा सप्लाई करते थे दोनों भाई
गिरफ्तार किया गया रणजीत सिंह कैंटर का असली मालिक है । वह अपने भाई हरविदर सिंह के साथ पिछले काफी समय से कैंटर में अफीम सप्लाई करता है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 12 जून को लुधियाना से कैंटर पर साइकिल लादकर गुवाहाटी के तीन सुखिया गए थे। लॉक डाउन होने के कारण इनके दो चक्कर गुवाहाटी लोकल लगाए । बिहार का अशोक यादव है मुख्य सरगना
पूछताछ में रणजीत सिंह ने माना कि बिहार के रहने वाला अशोक यादव ने गुवाहाटी में उन्हें साढ़े तीन किलो अफीम लुधियाना में सप्लाई करने के लिए दी थी। एक किलो अफीम सप्लाई के लिए अशोक यादव उन्हें 8 हजार रुपये देता था। साढ़े तीन किलो अफीम के लिए दोनों भाईयों ने 28 हजार रुपये लिए थे। लुधियाना पहुंचने पर अशोक यादव ने इनको बताना था कि अफीम किस व्यक्ति को देनी थी। गुवाहाटी में ही दो अन्य आरोपितों ने ली थी लिफ्ट
गुवाहाटी से अमृतसर अपने घर आने के लिए हरिदर सिंह ने रंजीत सिंह से लिफ्ट ली थी। हरिदर सिंह ने गुवाहाटी में अपने लिए 100 ग्राम अफीम 12 हजार रुपये में खरीद कर रखी थी। हरिदर सिंह ने पूछताछ में बताया कि वो खुद अफीम खाने का आदि है। इसलिए उसने अफीम खरीदी थी। जिसके बारे में किसी को भी नही पता था। वहीं सुनाम का रहने वाला गुरप्रीत सिंहट्रक ड्राइवरी का काम करता है। उसका ट्रक गुवाहाटी में दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। उसने ट्रक का कुछ सामान में जालंधर में लाना था और इसे ठीक करवना था। इसके लिए उसने रणजीत सिंह के कैंटर में सामान को लादा था। उसने गुवाहाटी से किसी अज्ञात व्यक्ति से 150 नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली गोलियां ली थी रंजीत सिंह और सभी जालंधर जा रहे थे।
रिमांड पर ले आरोपितों से की जाएगी पूछताछ : पुलिस
सीआइए स्टाफ के इंचार्ज कुलजीत सिंह ने कहा कि आरोपित लंगड़ोया की तरफ से आ रहे थे और जालंधर की ओर जा रहे थे। चारों आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी और अशोक यादव का पूरा पता किया जाएगा