हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे ने की आत्महत्या, पंजाब में फॉर्म हाउस पर खुद को मारी गोली
हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू ने पंजाब के रूपनगर स्थित अपने फार्म हाउस ...और पढ़ें

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू ने रूपनगर के फॉर्म हाउस में की आत्महत्या।
HighLights
गगनजोत संधू ने रूपनगर के फार्म हाउस में खुद को गोली मारी।
वह हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे थे।
पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच जारी, पोस्टमार्टम होगा।
जागरण संवाददाता, रूपनगर। हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।
उन्होंने पंजाब के रूपनगर जिले के पुरखाली गांव स्थित ककोट फार्म हाउस में खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि गगनजोत आज सुबह ही रूपनगर पहुंचे थे और फार्म हाउस में अकेले थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को रूपनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
रूपनगर सदर थाने के एसएचओ सनी खन्ना ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा।
दो बार रहे हैं सरपंच
बताया जाता है कि गगनजोत संधू कुरुक्षेत्र के गुमथला गढ़ू गांव से दो बार सरपंच रह चुके थे। उनके पिता स्वर्गीय जसविंदर सिंह संधू हरियाणा की राजनीति में सक्रिय रहे और चार बार विधायक रहे। ओपी चौटाला की सरकार के दौरान उन्हें मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2019 में उनका निधन हो गया था। गगनजोत संधू उनके बेटे थे।
वहीं, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर चंदन ने कहा की शाम छह चालीस पर उनके पास गगनजोत को लाया गिया और डॉक्टरों की तरफ से मृतक एलान कर दिया गिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है।
