Move to Jagran APP

200 किसानों का जत्था जंतर- मंतर दिल्ली के लिए रवाना

आनंदपुर साहिब क्षेत्र के 200 किसानों का जत्था कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 05:07 PM (IST)
200 किसानों का जत्था जंतर- मंतर दिल्ली के लिए रवाना
200 किसानों का जत्था जंतर- मंतर दिल्ली के लिए रवाना

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : आनंदपुर साहिब क्षेत्र के 200 किसानों का जत्था कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जत्थे के रवाना होने से पहले तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह ने संघर्ष के चढ़दी कला के लिए अरदास की। जत्थे के सदस्य और किसान नेता सुरजीत सिंह ढेर ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपति घरानों को फायदा पहुंचाने क लिए आए दिन गलत फैसले ले रही है। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इन कानूनों को जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य दलजीत सिंह भिडर, तख्त साहिब मैनेजर मलकीत सिंह, युवा अकाली दल के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह कलोता व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह गंडा व मनजिदर सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.