किसान संगठनों और मजदूर किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर मार्च निकाला
खेती सुधार कानून रद करने की मांग को लेकर किसान संगठनों और मजदूर किसान मोर्चा ने रूपनगर में ट्रैक्टर मार्च निकाला।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : खेती सुधार कानून रद करने की मांग को लेकर किसान संगठनों और मजदूर किसान मोर्चा ने रूपनगर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस दौरान किसानों और मजदूरों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसानों द्वारा हाथों में खेती कानून रद करो, किसानों पर दर्ज झूठे पर्चे रद करने, हम आतंकवादी नहीं किसान हैं तख्ती हाथों में पकड़कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह ट्रैक्टर मार्च महाराजा रणजीत सिंह बाग से कालेज रोड, ज्ञानी जैल सिंह नगर, बस अड्डे, पुलिस लाइन, रूपनगर बाइपास, बेला चौक से होता हुआ वापस महाराजा रणजीत सिंह बाग पहुंचा। इस मौके पर सरपंच एडवोकेट कमल कटली, कुलवंत सिंह सैनी, हरिदर सिंह गिल, ध्यान सिंह भिडर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से धक्का कर रही है।