किसानों ने रेल रोको धरना एक सप्ताह बढ़ाया
खेती विरोधी खेती कानून का विरोध कर रहे किसानों का धरना आठवें दिन भी वीरवार को जारी रहा।
संवाद सूत्र, मोरिडा: खेती विरोधी खेती कानून का विरोध कर रहे किसानों का धरना आठवें दिन भी वीरवार को जारी रहा। इस मौके किसान जत्थेबंदियों ने रेल रोको धरने की मियाद एक सप्ताह बढ़ा दी। भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक मोरिडा के प्रधान दलजीत सिंह चलाकी और नंबरदार रणधीर सिंह माजरी ने बताया कि बीते दिनों चंडीगढ़ में किसान जत्थेबंदियों की बैठक के दौरान केंद्र सरकार के न्योते को रद करते हुए 15 अक्तूबर तक रोष धरने का एलान किया है। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन मोरिडा के प्रधान मनदीप सिंह रौणी, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह ताजपुर, गुरप्रीत सिंह गुपालपुरा, हरप्रीत सिंह संगतपुरा, जरनैल सिंह सक्खोमाजरा, अमरिदर सिंह हैली, एनआरआइ सुखवीर सिंह सुक्खा, अमृतपाल सिंह खटड़ा व गुरचरन सिंह ढोलनमाजरा उपस्थित थे।