बारदाना न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम
गेहूं सीजन के लिए बारदाने की कमी को लेकर अनाज मंडियों में आढ़तियों और किसानों में केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष है।
संवाद सूत्र, मोरिडा: गेहूं सीजन के लिए बारदाने की कमी को लेकर अनाज मंडियों में आढ़तियों और किसानों में केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष है। बारदाना न मिलने के विरोध में मंगलवार को बारिश के बीच किसानों और आढ़तियों ने मोरिडा- चमकौर साहिब चौक में दो घंटे सड़क जाम कर पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकारों की नाकामी के चलते बारदाने की कमी की वजह से गेहूं की भराई नहीं हो रही। वहीं धरने में पहुंचे एसडीएम जसवीर सिंह मोरिडा ने मंडी में जल्द बारदाना पहुंचाने का भरोसा दिलाकर किसानों को शांत किया। इस मौके किसान नेता परमिदर सिंह चालाकी, अजैब सिंह मुंडियां और दलजीत सिंह चालाकी ने कहा कि सरकार ने 10 अप्रैल से गेहूं की खरीद तो शुरू करवा दी है, लेकिन मंडियों में बारदाने के पुख्ता प्रबंध नहीं किए। किसानों की फसल मंडियों में बेकार पड़ी है। आढ़तियों ने कहा कि पंजाब सरकार मंडियों में सभी प्रबंध मुकम्मल की बात तो करती है, पर हकीकत कुछ और ही है। इस मौके पर संतोख सिंह कलहेड़ी, हरचंद सिंह रतनगढ़, सुखदीप सिंह भंगू, दलीप सिंह, जरनैल सिंह, मनदीप सिंह रौणी, सुदागर सिंह, केहर सिंह अमराली, बहादुर सिंह, बलदेव सिंह, हरबंस सिंह, पिशोरा सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपालपुर व जसविदर सिंह छोटू भी मौजूद थे। इनके अलावा जुझार सिंह मावी, सुरिदर सूद, अजीत सिंह सोनू, कुलविदर सिंह, हरप्रीत सिंह भंडारी, बलदेव सिंह, चक्कल, उधम सिंह राणा, जगवीर सिंह, परमिदर सिंह खट्टरा, गुरमेल सिंह रंगी, परमिदर सिंह सहेड़ी, गुरमीत सिंह सिद्धू, बलजिदर सिंह ढिल्लों, सोनू गिरन, गुरिदर सिंह मावी, राकेश कुमार, भुपेश कपिला, महिदर सिंह रंगा व रक्खा सिंह नें कहा कि अगर जल्द बारदाने का प्रबंध नहीं किया गया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।