पूर्व स्पीकर ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद दी
पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर रविइंद्र सिंह द्वारा बाढ़ से पीड़ित लोगों की माली मदद की गई।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर रविइंद्र सिंह द्वारा बाढ़ से पीड़ित लोगों की माली मदद की गई। उनके द्वारा पूर्व एसजीपीसी मेंबर हरबंस सिंह कंधोला की अगुवाई में क्षेत्र गांव बुर्ज के बाढ़ पीड़ित लोगों को नकद सहायता दी गई। अकाली दल के अध्यक्ष नंबरदार सतनाम सिंह बुर्ज ने बताया कि रविइंद्र सिंह द्वारा पहले भी हरिवाल सहित अन्य गांवों के लोगों के लिए माली मदद भेजी गई। कंधोला ने बताया कि बाढ़ के कारण आनंदपुर साहिब तहसील के गांवों में काफी नुक्सान हुआ है जिसको पूरा तो नहीं किया जा सकता लेकिन लोगों के लिए दुम्मणा द्वारा दी मदद उनके जख्मों पर दवा का काम करेगी। मौके पर अध्यक्ष यूथ विग मोहाली अरविदर सिंह, पूर्व एसजीपीसी मेंबर बलवीर सिंह गिल, अध्यक्ष यूथ विग रूपनगर जगदीदार सिंह बंगिया, सरपंच हरमेश सिंह, शेर सिंह, परमजीत सिंह, गुरमेल सिंह, सुखदेव सिंह, गुलजार सिंह, स्वर्ण सिंह आदि उपस्थित थे।