अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
पुलिस ने एसीसी सीमेंट डंप कीरतपुर साहिब के पास के एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 03:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब
पुलिस थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस ने एसीसी सीमेंट डंप कीरतपुर साहिब के पास के एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि उनको किसी ने जानकारी दी थी कि एसीसी सीमेंट डंप के पास कोई अज्ञात बेसुध पड़ा हुआ है। जब मौके पर जांच की तो उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उसकी उम्र करीब 50 साल, रंग काला व भगवा रंग का स्वेटर पहना हुआ था। शव को अगले 72 घंटों के लिए आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखवा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें