नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
गांव गंगूवाल के पास नई नहर में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 10:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: गांव गंगूवाल के पास नई नहर में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह सैनी ने बताया कि मृतक व्यक्ति का कद पांच फीट सात इंच है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। , उसने नीले रंग की जीन व आसमानी रंग की कमीज पहनी है। शव को पहचान के लिए अगले 72 घंटों के लिए भाई जैता जी सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब के शवगृह में रखवा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें