डेलीवेज वर्करों ने पक्की भर्ती की माग उठाई
जागरण संवाददाता, नंगल : डेलीवेज वर्करों ने सोमवार को एक बार फिर प्रदर्शन करते हुए बीबीएमबी से माग उठ
जागरण संवाददाता, नंगल : डेलीवेज वर्करों ने सोमवार को एक बार फिर प्रदर्शन करते हुए बीबीएमबी से माग उठाई है कि जल्द पक्के तौर पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। यूनियन के प्रधान श्याम लाल सिद्धू, महिला मंडल की मंजू देवी, मीना देवी, उमा देवी, सरोज देवी, राज कुमारी के अलावा सुरेश कुमार, बंसी लाल, राज कुमार, धर्मपाल आदि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीबीएमबी प्रशासन को ठेकेदारी प्रथा बंद करके पक्के तौर पर कर्मचारियों की भर्ती करनी चाहिए। कई सालों से लगातार काम कर रहे कर्मचारियों को लगातार रोजगार देने के साथ-साथ स्थाई पदों पर भर्ती करने की माग उठाते हुए यह भी ऐलान किया गया है कि बीबीएमबी प्रशासन के कार्यक्रमों व रेडक्रास मेले में आने पर चेयरमैन का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन की तैयारिया शुरू कर दी गई है।
इस दौरान महिला मंडल के लिए मंजू देवी को प्रधान बनाया गया जबकि मीना देवी को उपप्रधान, उमा देवी को महासचिव तथा सरोज देवी को सचिव नियुक्त किया गया है।