बढ़ रही बेरोजगारी पर मोदी सरकार को कोसा
यूथ कांग्रेस हलका चमकौर साहिब की बैठक मंडी स्थित कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के दफ्तर में हुई। इसमें यूथ कांग्रेस के प्रधान अजविदर सिंह और सुरिदर सिंह हरीपुर ने विशेष तौर पर पहुंचे।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : यूथ कांग्रेस हलका चमकौर साहिब की बैठक मंडी स्थित कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के दफ्तर में हुई। इसमें यूथ कांग्रेस के प्रधान अजविदर सिंह और सुरिदर सिंह हरीपुर ने विशेष तौर पर पहुंचे।
चन्नी के सहायक सचिव निरवैर सिंह बिल्ला ने बताया कि बैठक में बेरोजगारी और देश के अन्य हालातों पर चर्चा की गई। नेताओं ने केंद्र सरकार की सख्त शब्दों में निदा की। इम मौके इन नेताओं ने नौजवानों को कांग्रेस की मजबूती का पाठ भी पढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रधान नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि देश में हर वर्ष बेरोजगारों को दो करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन लगातार बेरोजगारी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। यह बड़ी चिता का विषय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। इससे पंजाब जैसे खुशहाल राज्य को भी बुरे हालातों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ने केंद्र सरकार की पोल खोल दी है। इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नौजवानों ने मांग की कि बेरोजगारों को रोजगार के मौके प्रदान किए जाएं और महंगाई को काबू करने के लिए सरकार बड़े कारोबारी घरानों की चापलूसी बंद करे। इस मौके पर महासचिव अभिजीत सूद, ब्राह्मण नौजवान सभा के प्रधान नीरज शर्मा, गुरप्रीत सिंह शनी, सिकंदरजीत सिंह गग्गों, हरप्रीत सिंह, राहुल चौधरी, मलकीत सिंह मुंडियां, बलदेव सिंह, हरविदर सिंह काका, बूटा सिंह चमकौर साहिब, भरभूर सिंह उपस्थित थे।