सीएम चन्नी ने किया एलान, 14 नवंबर को थीम पार्क का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एलान किया कि 14 नवंबर को थीम पार्क का लोकार्पण किया जाएगा।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एलान किया कि 14 नवंबर को थीम पार्क का लोकार्पण किया जाएगा। गुरु गोबिद सिंह जी के बड़े साहिबजादों समेत मुगल फौजों से लोहा लेने के लिए लड़ाई लड़ने वाले शूरवीरों की गाथा का इतिहास इस थीम पार्क में संजोया गया है। ये विश्व स्तर का पर्यटक स्थल बनेगा।चमकौर साहिब में थीम पार्क का जायजा करने मौके मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिगला, मनप्रीत सिंह बादल और विधायक दर्शन लाल मंगूपुर भी थे।
मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने थीम पार्क का बनाने का काम शुरू करवाया था। पर दस साल अकाली दल की सरकार ने काम रोक कर रखा और जब इस बार वह मंत्री बने तो दिन रात इस थीम पार्क पर काम करवाया। इस दौरान
मुख्यमंत्री चन्नी से पत्रकारों ने जब नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा दागे गए सवालों पर प्रतिक्रिया मांगी तो वो ये कहते हुए टाल गए कि आज खुशी का मौका है। लेकिन बेअदबी और नशों के मामले को जल्दी हल करने का दावा करते हुए कहा कि बाबा राम रहीम से पूछताछ करने के लिए एसआइटी जेल में जाएगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज एतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए।
ये गणमान्य रहे मौजूद : इस मौके नवदीप सिंह नवी, डीसी रूपनगर सोनाली गिरी, एसएसपी रूपनगर विवेक शील सोनी, एडीशनल प्रिसिपल सेक्ट्री मनकमल सिंह चाहल, पर्यटन विभाग के एक्सियन बीएस चाना, एसडीओ सुरिदरपाल सिंह, नगर पंचायत के प्रधान शमशेर सिंह भंगू, समाजसेवी दविदर सिंह बाजवा, जसपाल सिंह दयोल आदि उपस्थित थे।