प्रोजेक्ट बनाकर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
जवाहर नवोदय विद्यालय संधुआं में क्षेत्र स्तरीय 27वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस करवाई गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 10:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: जवाहर नवोदय विद्यालय संधुआं में क्षेत्र स्तरीय 27वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस करवाई गई। इसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से आए छात्रों ने विभिन्न प्रोजेक्टों से अपने ज्ञान को प्रदर्शित किया। साइंस कांग्रेस में अनसीबा ठाकुर जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना( हिमाचल प्रदेश) मुस्कान वर्मा जम्मू, हरप्रीत कौर जेएन मोगा और गोबिद सैनी के प्रोजेक्ट को 27 से 30 दिसंबर तक केरला में होने वाली राष्ट्र स्तरीय नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए चुना गया। सभी छात्रों को प्रिसिपल एसडी शर्मा ने बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें