Move to Jagran APP

चन्नी ने कत्लगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक

मनीष तिवारी को मिली जीत पर कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में माथा टेका।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 11:06 PM (IST)
चन्नी ने कत्लगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक
चन्नी ने कत्लगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब

loksabha election banner

लोकसभा हलका आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनीष तिवारी को मिली शानदार जीत के बाद कैबिनेट मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्राना करने के लिए चमकौर साहिब के एतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस मौके उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद कुछ समय के लिए गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया। इससे पहले समर्थक बड़ी संख्या में अनाज मंडी में कैबिनेट मंत्री चन्नी के दफ्तर में एकत्र होना शुरू हो गए थे। कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के पहुंचते ही उन्हें उनके समर्थकों ने हारों से भर दिया। उन्होंने लोकसभा हलका आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी की हुई बड़ी जीत के लिए कैप्टन अमरिदर सिंह को श्रेय देते कहा कि उनके द्वारा हलके में विकास प्रोजेक्टों को दी गई मंजूरी के कारण यह बड़ी जीत हासिल हुई है। हालांकि कैबिनेट मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी देश के भीतर दोबारा कांग्रेस की हुई बुरी हालत के संबंध में कुछ भी कहने से कतराते रहे, लेकिन दबाव डालने पर उन्होंने कांग्रेस की हार को एक साजिश के अंतर्गत हुई हार बताते कहा कि भाजपा द्वारा बरते हथकंडे देश की जनता के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने हलका चमकौर साहिब के वोटर्स का आभार जताते कहा कि मनीष तिवारी की इस जीत के साथ वह और मजबूत हए हैं। इस मौके पूर्व विधायक भाग सिंह, नगर पंचायत के प्रधान शमशेर सिंह भंगू, हलका को-ऑर्डिनेटर जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां, बंत सिंह कलारां, कौंसलर मुनित कुमार मंटू, सर्बजीत सिंह काला, ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान गुरप्रीत सिंह महतोत, पूर्व प्रधान करनैल सिंह बजीदपुर, ज्ञान सिंह बेला, करनैल सिंह फतेहपुर, काका जटाणा, सम्मति सदस्य जसवीर सिंह जटाणा, रचना राम, दविदर सिंह, शमशेर सिंह भोजेमाजरा, डॉ.बलविदर सिंह धूंमेवाल, रोहित सभ्रवाल, अमरीक सिंह सैदपुर, जसवीर सिंह सैदपुर, वरिदर सिंह धौलरां, संत सिंह दयोल, निरवैर सिंह बिल्ला, सपपंच लखविदर सिंह बेला, हरिपाल मोरिडा, तरलोचन सिंह भंगू सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.