17 वर्षीय युवक लापता, अपहरण का मामला दर्ज
रतनगढ़ का रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
संवाद सूत्र, मोरिडा: गांव रतनगढ़ का रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इस पर सीआइए स्टाफ रूपनगर ने लड़के के पिता के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । सिटी थाना प्रमुख सुनील कुमार ने बताया कि सुखदेव सिंह ने शिकायत में बताया कि इसी गांव का एक युवक उसके बेटे सतविदर सिंह को बाल कटवाने के लिए बीते दिनों अपने साथ ले गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और आसपास भी सतविदर सिंह को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं सीआइए स्टाफ की पड़ताल में सामने आया कि सतविदर सिंह का किसी महिला से प्रेम संबंध थे। दोनों की प्रेम कहानी के बारे में महिला के पति को जब पता लगा ,तो उनमें बहस भी हुई थी। फिलहाल इस संबंध में अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।