सीएए के पक्ष में ने दिखाई एकजुटता
भाजयुमो ने कहा कि केंद्र सरकार का बनाया गया सीएए देश के हित में है।
जागरण संवाददाता, नंगल : सीएए व एनआरसी के पक्ष में एकजुटता दिखाते हुए नंगल भाजयुमो ने कहा कि केंद्र सरकार का बनाया गया कानून देश के हित में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. ईश्वर चंद्र सरदान, भाजयुमो के प्रधान जीवन कुमार, अमित बरारी, गोहलणी मंडल के प्रधान मनोज कुमार, विकास प्रभाकर, मनु पटियाल, दीपक कुमार व अजय कुमार ने कहा कि इससे देश में शरणार्थियों की तरह रह रहे लोगो को नागरिकता मिलने से उन्हें बनता सम्मान मिल सकेगा। लोगों को जागरूक करते हुए सभी ने इसके खिलाफ भ्रांतियां पैदा करने वालों को राष्ट्र विरोधी बताया। डॉ. ईश्वर चंद्र सरदान ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम बनाकर राष्ट्र को तरक्की व समरसता की ओर ले जाने का प्रयास किया है। ऐसे में सभी का कर्तव्य बनता है कि देश के हर नागरिक को बनाए गए अधिनियम के बारे में सही जानकारी प्रदान की जाए। इस दौरान फैसला लिया गया कि आने वाले दिनों में भी नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के पक्ष में जागरूकता पैदा करने के प्रयास जारी रखे जाएंगे।