भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को किया सम्मानित
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जेपी नड्डा को दिल्ली में पंजाब के पूर्व मंत्रियों ने सम्मानित किया है।
जागरण संवाददाता, नंगल
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जेपी नड्डा को दिल्ली में पंजाब के पूर्व मंत्रियों ने सम्मानित किया है। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती की उम्मीद जताते हुए सभी ने उन्हें सिरोपा पहनाकर सहयोग का आश्वासन दिया। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, पंजाब भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अश्रि्वनी शर्मा के साथ पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अरविंद मित्तल, श्वेत मलिक, सोम प्रकाश, संगठन मंत्री दिनेश आदि ने नड्डा को बधाई दी है। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती के लिए वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी। वहीं नंगल भाजपा नेताओं कुलभूषण पूरी, रमन शर्मा, विशाल कुमार, राम कुमार सहोड़, सुशील कुमार, ओंकार सिंह बेदी, अवतार राणा, शेर सिंह शेरू, रोजी बास, पंकज खन्ना व अमरीक सिंह आदि ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व पंजाब भाजपा के नए प्रधान बने अश्वनी शर्मा को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया है।