नड्डा व अश्वनी की ताजपोशी पर बांटे लड्डू
जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 10:20 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 10:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब
जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय व अश्वनी शर्मा को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। पूर्व मंडल प्रधान कैप्टन बलवीर सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जताई। इस मौके पर डॉ. लोकनाथ बंधू, अली मोहम्मद, अवतार सिंह, हरशप्रीत सिंह व ज्योति प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें