भाजपा प्रदेश महासचिव ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका माथा
भाजपा के राज्य महासचिव मलविदर सिंह कंग ने वीरवार को तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : भाजपा के राज्य महासचिव मलविदर सिंह कंग ने वीरवार को तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ के पास किए गए कानून किसानों के हक में हैं। जिससे घाटों का सौदा बन चुकी कृषि को बचाने और आमदनी को बढ़ाने के लिए कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों द्वारा सच्चाई से कोसों दूर कुट प्रचार किया जा रहा है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी चिता का विषय है। लेकिन इस लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है, जो कि इस पर लगाए गए कर को कम नहीं कर रही जबकि केंद्र सरकार तेल की कीमतों को जीएसटी के साथ जोड़ कर इस समस्या का पक्का हल करने जा रही है। पंजाब विधान सभा मतदान के लिए अकाली दल के पास से 52 सीटों की मांग करने संबंधी उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल पार्टी के बहुत ही सीनियर नेता हैं। उनकी तरफ से की जा रही ब्यानबाजी यह उनका निजी विचार हो सकता है। क्योंकि सीटों की वितरण का फैसला केंद्रीय लीडरशिप ने करना होता है। इसके बाद सूचना अफसर हरदेव सिंह हैपी, बाबा जरनैल सिंह कार सेवा द्वारा उनको सिरोपा भी दिया गया। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी मेंबर डॉ. परिदर शर्मा, जिला भाजपा प्रधान जतिदर सिंह अठवाल, नंगल नगर कौंसिल के पूर्व चेयरमैन राजेश चौधरी, जगदीप सिंह औजला, जिला भाजपा इंचार्ज सुशील शर्मा पिकी, मनोहर लाल खमेड़ा, मुकेश नड्डा, बलराम पराशर, नरेश चावला, महेश कालिया, राजेश शर्मा, संजीव घई उपस्थित थे।