Move to Jagran APP

पंजाब में कांग्रेस नहीं, माफिया की सरकार

भारतीय जनता पार्टी ने आनंदपुर साहिब के साथ लगते गांव जिदवड़ी के पैलेस में रैली की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:31 AM (IST)
पंजाब में कांग्रेस नहीं, माफिया की सरकार
पंजाब में कांग्रेस नहीं, माफिया की सरकार

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी ने आनंदपुर साहिब के साथ लगते गांव जिदवड़ी के पैलेस में रैली की। रैली का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य एवं पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक, भाजपा पंजाब मामलों के प्रभारी प्रभात झा ने ज्योति प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत भाजपा जिला प्रधान रूनपगर जतिदर सिंह अठवाल, सचिव डॉ. परमिदर शर्मा ने सभी को एक बड़ा हार पहनाकर सम्मानित किया। रैली को संबोधित करते पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पवित्र गुटका साहिब की कस्में खाने के बाद कहा था कि पंजाब में नशे खत्म किए जाएंगे, लेकिन पंजाब में नशे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार नहीं, बल्कि माफिया की सरकार है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में भारतीय जनता पार्टी के मेंबरशिप अभियान के तहत जिला रूपनगर के कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर पूरे पंजाब में सबसे अधिक सदस्य बनाकर लोगों को अपने साथ जोड़ा है। इसके लिए वह जिला प्रधान जतिदर सिंह अठवाल और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हैं। रैली को भाजपा पंजाब के प्रमुख प्रभात झा, जिला प्रधान रूपनगर जतिदर सिंह अठवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मदन मोहन मित्तल व सचिव डॉ. परमिदर शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इसके उपरांत प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पंजाब प्रमुख प्रभात झा ने कहा कि श्वेत मलिक के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ऐसे सम्मेलन हो रहे हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य संगठन का विस्तार करना है। ट्रैफिक नियमों में बदलाव के बाद चालान की राशि बढाने पर प्रभात झा ने कहा कि लोगों के जीवन से बड़ा कोई कुछ नहीं है। प्रत्येक वर्ष 1.50 लाख लोग मौत के मुंह में दुर्घटनाओं की वजह से चले जाते हैं। अभी तो शुरुआत हुई है, इस पर पुनर्विचार होगा। हरियाणा में अकाली दल अलायंस पर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है कि क्या करना है। इस मौके भाजपा पंजाब प्रधान श्वेत मलिक ने कहा कि पीओके हमारा है और यह कांग्रेस के कारण पाकिस्तान में चला गया। इस मौके संगठन मंत्री पंजाब दिनेश कुमार, महासचिव पंजाब भाजपा दयाल सिंह सोढ़ी, भाजपा प्रवक्ता अरविद मित्तल, उपप्रधान भाजपा पंजाब आरके मित्तल, नीलम कौर, रचना लांबा, मोहन सिंह कैंथ, मंडल प्रधान राजेश चौधरी, केके बेदी, मुकेश नड्डा, रमन जिदल, एडवोकेट सतवीर सिंह राणा, रवनीत खटड़ा, संदीप कुमार, मनोज डाडी, कमर पोसवाल, डॉ.संजीव कुमार, रमन प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.