Move to Jagran APP

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा, पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक नौ अगस्त कोहुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 11:53 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा, पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा, पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं

जागरण संवाददाता, नवांशहर : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक नौ अगस्त को नवांशहर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान पूनम माणिक के निर्देशानुसार नवांशहर के मंडल प्रधान लक्की शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम के बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। इसमें विशेष रूप से जिला प्रधान पूनम मानिक, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं स्टेट कार्यकारणी मेंबर वरिदर कौर थांदी, सुदेश शर्मा, अश्वनी बल्लगन, शाम सुन्दर जाडला, जनरल सेक्रेटरी प्रितपाल बजाज, करन लड़ोइया, मंडल प्रधान लक्की शर्मा, महिला मोर्चा की जिला प्रधान नम्रता खन्ना, संतोष शर्मा उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अहिसा पाठक, नम्रता खन्ना एवं ओबीसी की स्टेट सेक्रेटरी रजनी कण्डा ने वंदे मातरम गीत गाया।

loksabha election banner

जनरल सेक्रेटरी प्रितपाल बजाज ने मंच संचालन किया। इस मौके पर वरिदर कौर थांदी ने जिला कार्यकारिणी के नव नियुक्त सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने जबसे केंद्र में सत्ता संभाली है देश में विकास की कोई कमी नहीं है। हर वर्ग का सम्मान और हर वर्ग का विकास इस सरकार की देन है। जिसे जनता बखूबी समझ चुकी है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता को दिलवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रधान पूनम माणिक ने सभी नव नियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को पार्टी का सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया।

जिला उपप्रधान हिम्मत तेजपाल, विकास नारद एडवोकेट, वरिदर सैनी, संजीव जैन, संजीव राणा, सतीश तेजपाल, परमजीत बख्शी, सुरेश अग्निहोत्री, सचिव जीवन कुमार, भारत ज्योति, एडवोकेट किरण ठुकराल, कमल शर्मा, नरेश रावल, कैशियर अरुण मुरगई, अनिल चुघ, मनोज कुमार, नवकांत भारोमजारा, जिला प्रधान एससी सेल से सुरिदर कुमार बगानिया, ओबीसी सेल से विजय भाटिया, युथ सेल से अजय कटारिया, राम किशन जाखू बंगा मंडल प्रधान, पवन लोमेश जाडला मंडल प्रधान, रामानंद भनोट औड मंडल प्रधान, प्रेम प्रकाश काठगढ़ मंडल प्रधान, नन्द किशोर बलाचौर मंडल प्रधान, अनिल धाम साहिबा मंडल प्रधान स्पेशल गेस्ट भाजपा कार्यकर्ता चरणजीत सिंह सैनी, गौरव वैद्य, संजय चोपड़ा पूर्व मंडल प्रधान राहों मौजूद रहे। उन्होंने जिला प्रधान को कहा कि हम सभी को पार्टी को मजबूत बनाने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.