मेंबरशिप बढ़ाने के लिए भाइपाइयों को किया प्रेरित
भाजपा मंडल मोरिडा की बैठक अध्यक्ष जतिदर गूंभर की अध्यक्षता में मोरिडा के कार्यालय में हुई।
संवाद सूत्र, मोरिडा : भाजपा मंडल मोरिडा की बैठक अध्यक्ष जतिदर गूंभर की अध्यक्षता में मोरिडा के कार्यालय में हुई जिस में विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान जिला इंचार्ज और जरनल महासचिव रमन जिदल द्वारा शिरकत की गई। रमन जिदल नें मेंबरों की मुश्किलें सुनी और परिवार में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोतरी करने के लिए पार्टी मेंबरों को प्रेरित किया। इस बैठक को मंडल अध्यक्ष जतिदर गूंबर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मेंबरशिप के लिए कमेटी का गठन करके गांव में अभियान शुरू करने की तैयारियां दी गई और आने वाली 2022 लोक सभा की चुनाव तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। इस मौके सतीश भोला, संजीव सूद, राजेश भाटिया, अशीष खन्ना, सुखप्रीत चड्ढा, चौधरी कोर चंद, दीवान चंद, कृष्ण लाल मेहता, अनिल तुल्ली, राकेश राणा, मंगत राम, ओम प्रकाश मट्टू, उमेश शर्मा, मुकल राणा, जसपाल राणा, सुनील कुमार, सतीश जैन, अंकित बासल आदि उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप