Move to Jagran APP

भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन ने कड़े मुकबले में जीता चुनाव

ाोषित किए गए परिणामों में भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन को एक वोट के साथ विजेता करार दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 10:15 PM (IST)
भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन ने कड़े मुकबले में जीता चुनाव
भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन ने कड़े मुकबले में जीता चुनाव

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब

loksabha election banner

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड में कर्मचारियों की अधिकारिक मांगों के लिए संघर्ष करने वाली जत्थेबंदियों का चयन कार्यक्रम भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन की जीत की घोषणा के बाद संपन्न हो गया। यूनियन की सेंट्रल कौंसिल के प्रधान सतपाल शर्मा ने बताया कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के अंतर्गत पड़ते पावर विग के अलग अलग स्टेशनों नंगल, भाखड़ा, तलवाड़ा, चंडीगढ़, सलापड़, पटियाला, अंबाला, जगाधरी, लुधियाना, जालंधर, बरनाला, पानीपत, भवानी, दिल्ली, बल्लमगढ, गंगूवाल, कोटला,कुरुक्षेत्र, संगरूर में काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए वोट का प्रयोग किया। केंद्रीय क्षेत्रीय श्रम लेबर कमीशन द्वारा अपनी देखरेख में 18 जून से 26 जून तक चार चरणों में वोटें डलवाने का काम मुकम्मल किया गया, इसका परिणाम वोटों की संख्या बाद में कल घोषित किया गया। दोनों यूनियनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन को 1243 मत हासिल हुए जबकि एटक समर्थन हासिल भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन को 1244 मत प्राप्त हुए और 16 वोटें रद्द कर दी गई। घोषित किए गए परिणामों में भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन को एक वोट के साथ विजेता करार दिया गया। सतपाल शर्मा का नेतृत्व में लड़े गए इस मतदान में सरपरस्त गुरशरनजीत सिंह रंधावा, ट्रांसमिशन नेता सुदागर सिंह ने जीत के लिए विशेष भूमिका निभाई। इस जीत के साथ कर्मचारियों में खुशी है। यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वे कर्मचारियों की मांगों के लिए डटकर लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे।

इस मौके पर पूर्व कर्मचारी नेता हरजीत सिंह बेदी, जरनैल सिंह चाहल, सुदागर सिंह, दविदर गांधी, खुशहाल सिंह, युवराज सभ्रवाल, सतीश पाल, गुरनाम सिंह, राम प्रकाश, बिक्रम, सतपाल सैनी, पंकज, हरमनदीप सिंह, मनोज कुमार, आरके नंदा, गुरशर्नजीत सिंह, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.