टिड्डी दल से निपटने के लिए जागरूकता कैंप लगाया
मोरिडा प्रशासन और जिला खेतीबाड़ी विभाग द्वारा गांव लुठेड़ी में टिड्डी दल के संभावित हमले को लेकर जागरूकता कैंप लगाया गया
संवाद सूत्र, मोरिडा : मोरिडा प्रशासन और जिला खेतीबाड़ी विभाग द्वारा गांव लुठेड़ी में टिड्डी दल के संभावित हमले को लेकर जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसमें विशेष तौर पर पहुंचे एसडीएम हरबंस सिंह मोरिडा ने टिड्डी दल को मारने के लिए सारी दवाइंया और फायर बिग्रेड को भी चौकस रहने का भरोसा दिया।
मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. अवतार सिंह ने किसानों को सप्रे करने वाले पंपों में पानी भरके तैयार-बर- तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर फसल पर टिड्डी दल का हमला होता है तो उसकी प्रशासन या खेतीबाड़ी विभाग को तुरंत जानकारी देनी चाहिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार मोरिडा कुलविदर सिंह, डीएसपी चमकौर साहिब सुखजीत सिंह विर्क, एडीओ रूपनगर डॉ. रमन अरोड़ा, एसएचओ मोरिडा सिमनजीत सिंह, चौकी इंचार्ज लुठेड़ी सिकंदरपाल सिंह उपस्थित थे।