कर्फ्यू में घूमने वाले गिरफ्तार, वाहन किए इंपाउंड
मोरिडा पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर तीन वाहन इंपाउंड किए हैं। सदर थाना मोरिडा प्रमुख सिमरनजीत सिंह ने बताया कि एएसआइ सोहन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित कर्फ्यू दौरान काईनौर के दौरान कर्फ्यू का उल्लंघन करते सुरिदर सिंह और सतनाम सिंह वासी काईनौर थाना मोरिडा को गिरफ्तार किया है।
संवाद सूत्र, मोरिडा : मोरिडा पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर तीन वाहन इंपाउंड किए हैं। सदर थाना मोरिडा प्रमुख सिमरनजीत सिंह ने बताया कि एएसआइ सोहन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित कर्फ्यू दौरान काईनौर के दौरान कर्फ्यू का उल्लंघन करते सुरिदर सिंह और सतनाम सिंह वासी काईनौर थाना मोरिडा को गिरफ्तार किया है। एएसआइ रणजीत सिंह ने शाहपुर के नरिदर सिंह पुत्र मीत सिंह को बलवाली टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया। जसविदर कौर ने चतामला टी प्वाइंट पर गांव बराड़ा अंबाला हरियाणा के सन्नी पुत्र फरीक चंद जोकि अब ससुराल गांव ढंगराली में रह रहा है, को गिरफ्तार किया। इसी तरह लुठेड़ी चौकी इंचार्ज शिदरपाल ने हरदीप सिंह वासी समाणा कलां थाना सदर मोरिडा को कर्फ्यू का बार बार उल्लंघन करने पर गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
फोटो
03आरपीआर-36
आनंदपुर साहिब में चार पर केस
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब :
कर्फ्यू की उल्लंघना के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज एसआइ सरबजीत सिंह ने बताया कि कर्फ्यू की उल्लंघना के आरोप में गुरमीत सिंह वासी नई आबादी और सुखविदर सिंह गोल्डी नई आबादी आनंदपुर साहिब के खिलाफ केस दर्ज किया है। वही थाना आनंदपुर साहिब पुलिस ने विजय कुमार वासी वीआइपी सड़क और मनजीत सिंह वासी बाबा दीप सिंह कालोनी दशमेश अकादमी सड़क आनंदपुर साहिब के खिलाफ मामला किया है।