आनंद पुरी सर्वसम्मति से बने सेक्टर दो व्यापार मंडल के अध्यक्ष
नया नंगल सेक्टर दो व्यापार मंडल का शनिवार को गठन किया गया है। समाज सेवक अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आनंद पुरी को अध्यक्ष बनाया गया है।
जागरण संवाददाता, नंगल : नया नंगल सेक्टर दो व्यापार मंडल का शनिवार को गठन किया गया है। समाज सेवक अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आनंद पुरी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राकेश शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी देते हुए यह भी तय किया गया कि व्यापार मंडल की अगली कार्यकारिणी का गठन जल्द नवनियुक्त अध्यक्ष की ओर से किया जाएगा।
इस मौके पर अंशुल शर्मा, शाम लाल, अमरजीत भट्टी, उमेश ठाकुर, तुषार भारद्वाज, मनोज बोहरा, योगेश बोहरा, पदम नाभ पुरी, राकेश चौहान, धर्म सिंह सैनी, अरविंद सोनू, आदित्य गोल्डी, राजीव आनंद, प्रमोद चोपड़ा, कमल सेठ, पुष्कर मरवाहा, राम देव गौतम, अनिल शम्मी, राकेश सामा, संदीप अरोड़ा, रमन कुमार, हरीश आनंद मौजूद थे।