हॉफ मैराथन में 70 साल से अधिक के अमर सिंह ने मारी बाजी
खालसा पंथ की जन्मभूमि आनंदपुर साहिब में पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ग्लोबल पैडलर्ज सोशल वेलफेयर क्लब ने नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के अंतर्गत पहली सतलुज हॉफ मैराथन करवाई।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : खालसा पंथ की जन्मभूमि आनंदपुर साहिब में पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ग्लोबल पैडलर्ज सोशल वेलफेयर क्लब ने नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के अंतर्गत पहली सतलुज हॉफ मैराथन करवाई। जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली आदि स्थानों से हजारों खिलाड़ियों ने भाग लिया। पांच प्यारा पार्क से शुरू हुई पहली हाफ मैराथन को आनंदपुर साहिब के उपमंडल मजिस्ट्रेट कन्नू गर्ग की तरफ से झंडी देकर रवाना किया गया। उन्होंने प्रबंधकों के इस प्रयास की सराहना की। जिससे नौजवानों में नशे के विरुद्ध जागरूकता पैदा होगी। उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
क्लब के प्रधान मनिदर पाल सिंह मनी ने बताया कि हाफ मैराथन में तीन किलोमीटर, पांच किलोमीटर, दस किलोमीटर और इक्कीस किलोमीटर की दौड़ लगाई गई है। उन्होंने बताया कि पांच किलोमीटर में शिवांश ने पहला, मियंक ने दूसरा और सहज ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में बलविदर सिंह ने पहला प्रवीण सैनी ने दूसरा और लवप्रीत ने तीसरा, महिल वर्ग में लवप्रीत कौर ने पहला, राजवंत कौर ने दूसरा और किरनजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह दस किलोमीटर के 18 से 30 साल महिला वर्ग में मनदीप कौर ने पहला, सुमन ने दूसरा और मैदा कौशिल ने तीसरा, पुरुष वर्ग में दाता राम ने पहला, जगजीत सिंह ने दूसरा, कृपाल ने तीसरा, चालीस साल उम्र महिला वर्ग में मनीषा ने पहला, गुरप्रीत कौर ने दूसरा व नीलम सिंह ने तीसरा हासिल किया। पुरुष वर्ग में मनजिदर सिंह ने पहला, समीर ने दूसरा व सुरिदर सिंह ने तीसरा स्थान पाया। 50 साल महिला वर्ग में नीरू कक्कड़ ने पहला, घई ने दूसरा व सीमा परमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
50 साल पुरुष वर्ग में संतोख सिंह ने पहला, सुधीर शर्मा ने दूसरा, रमेश कुमार ने तीसरा, जबकि साठ साल महिला वर्ग में सर्बजीत कौर ने पहला, पुरुष वर्ग में मनजीत सिंह ने पहला, यशवंत राय ने दूसरा, वी सिंह ने तीसरा हासिल किया। 70 साल पुरुष वर्ग में अमर सिंह ने पहला, सुरिदर सिंह दूसरा व महेंदर सिंह ने तीसरा, 70 साल से अधिक के वर्ग में अमर सिंह ने पहला व सरदूल सिंह ने दूसरा स्थान लिया।
21 किमी. महिला वर्ग में नीलम रही अव्वल
21 किलोमीटर दौड़ के 18 वर्ष के पुरुष वर्ग में जे कुमार ने पहला, संगम ने दूसरा और जसजोत ने तीसरा स्थान हासिल किया, 30 साल वर्ग में योगेश सैनी ने पहला, अलीशा ने दूसरा और दीप सिंह ने तीसरा, 40 साल में आदेश कुमार ने पहला, मनजिदर सिंह ने दूसरा और गुरविदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 साल के महिला वर्ग में नीलम ने पहला, नीति ने दूसरा और रजनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. हरजीत सिंह कोहली, अरुणजीत सिंह, प्रोफेसर संदीप कुमार, मनप्रीत सिंह, जगनन्दन सिंह, गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह, हरसिमरन सिंह, डॉ. मनदीप कौर, बलजिदर कौर, डॉ. सविता कोहली, डॉ. जससिमरन सिंह कहल, नंबरदार कुलदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।