Move to Jagran APP

फारवर्ड ब्लॉक की कांफ्रेंस आज

रूपनगर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सैनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार पार्टी अपने संगठन को मजबूत बनाने व संगठन के दायरे को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 09:32 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 09:32 PM (IST)
फारवर्ड ब्लॉक की कांफ्रेंस आज
फारवर्ड ब्लॉक की कांफ्रेंस आज

संवाद सहयोगी, रूपनगर

prime article banner

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सैनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार पार्टी अपने संगठन को मजबूत बनाने व संगठन के दायरे को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में पिछले दिनों जिला स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया था जबकि अब 25 नवंबर को रूपनगर में पार्टी की राज्य स्तरीय कांफ्रेंस रखी गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कांफ्रेंस नेता जी मॉडल स्कूल के पुराने परिसर में रखी गई है जिसमें पंजाब राज्य के विभिन्न जिलों से पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होने पहुंच रहे हैं। वीपी सैनी ने बताया कि इस कांफ्रेंस के दौरान जहां प्रदेश के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को अगले चार वर्षों के दौरान चलाई जाने वाली पार्टी की गतिविधियों व नीतियों के बारे जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद पार्टी के हित में कुछ निर्णय भी लिए जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.