Move to Jagran APP

पूर्व कैबिनेट मंत्री सतवंत कौर संधू को किया याद

गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब के बाबा संगत सिंह दीवान हाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी सतवंत कौर संधू के निमित श्रद्धांजलि समागम में पहुंची विभिन्न शख्सियतों ने श्रद्धा के फूल भेंट किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 10:35 PM (IST)
पूर्व कैबिनेट मंत्री सतवंत कौर संधू को किया याद
पूर्व कैबिनेट मंत्री सतवंत कौर संधू को किया याद

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब के बाबा संगत सिंह दीवान हाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी सतवंत कौर संधू के निमित श्रद्धांजलि समागम में पहुंची विभिन्न शख्सियतों ने श्रद्धा के फूल भेंट किए। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बीबी संधू ऐसी राजनीतिज्ञ थीं, जिन्होंने साफ सुथरी राजनीति के साथ लोगों के दिलों पर राज किया। एसजीपीसी प्रधान बीबी जगीर कौर ने कहा कि जो व्यक्ति जिदगी के मनोरथ को समझ जाता है, वह अपना जीवन सफल कर जाता है। बीबी संधू भी ऐसी शख्सियतों में से थी। राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलों ने कहा कि राज्य के हकों के लिए लगाए मोर्चों में संधू परिवार का जीवन संघर्ष से भर रहा। पूर्व सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि बीबी संधू ने अपने 45 वर्षों के राजनीतिक जीवन पर कभी दाग नहीं लगने दिया। पूर्व मंत्री महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया ने भी बीबी संधू की सेवाओं को याद किया। शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि बीबी संधू की मौत से जहां परिवार को बड़ा घाटा पड़ा है, वहीं शिरोमणि अकाली दल को भी कभी पूरा न होने वाला नुकसान हुआ है। इससे पहले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस मौके कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, गुरप्रीत सिंह विधायक बस्सी पठाना, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग, एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार अमरजीत सिंह चावला, प्रिसिपल सुरिदर सिंह, पूर्व विधायक भाग सिंह, शिअद के जिला प्रधान गुरिदर सिंह गोगी, संत बाबा गुरमेल सिंह खालसा, पूर्व सांसद बीबी सतविदर कौर धारीवाल, हरप्रीत सिंह बसंत व आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता डा. चरनजीत सिंह ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समागम के दौरान जत्थेदार प्रीतम सिंह सल्लोमाजरा, जत्थेदार हरबंस सिंह, किसान नेता प्रगट सिंह रौलूमाजरा, चरन सिंह मुंडियां, समाजसेवी दविदर सिंह बाजवा, पार्षद शमशेर सिंह भंगू, करनैल सिंह बजीदपुर, अमनदीप सिंह मांगट, करनैल सिंह फतेहपुर बेट, इंद्रपाल सिंह चड्ढा, हरमिदर सिंह लक्की, बलदेव सिंह हाफिजाबाद व परमजीत सिंह माक्कड़ भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.