Move to Jagran APP

पेट्रो पदार्थो की बढ़ती कीमतों के विरोध में घोड़ा रेहड़े पर सवार होकर किया प्रदर्शन

पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के साथ महंगाई को लेकर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने घोड़ा रेहड़े पर सवार होकर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 10:32 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 10:32 PM (IST)
पेट्रो पदार्थो की बढ़ती कीमतों के विरोध में घोड़ा रेहड़े पर सवार होकर किया प्रदर्शन
पेट्रो पदार्थो की बढ़ती कीमतों के विरोध में घोड़ा रेहड़े पर सवार होकर किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रूपनगर: पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के साथ महंगाई को लेकर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने घोड़ा रेहड़े पर सवार होकर रोष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चड्ढा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों व वर्करों ने प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मांगपत्र देने के उद्देश्य से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर उन्हें बाहर ही रोक दिया। इसके बाद तहसीलदार ने बाहर आकर जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चड्ढा से मांगपत्र हासिल किया। इस मौके पार्टी के पदाधिकारियों व वर्करों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चड्ढा सहित सरपरस्त भाग सिंह मदान ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार जरूरी व रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में पंजाब में अंदर पेट्रो पदार्थों की कीमतें सबसे ज्यादा हैं। कैप्टन सरकार अन्य राज्यों से यहां पर अधिक टैक्स वसूला रही है। सरकार आम जनता को आर्थिक रूप से कमजोर बनाने की कोशिश में है, जिसका विरोध लगातार किया जाता रहेगा।

loksabha election banner

इस मौके डा. चरणजीत सिंह चन्नी सहित स्वर्ण सिंह सांपला, लेक्चरर सुरजन सिंह, शिव कुमार सैनी, राम कुमार मुकारी, मनजीत सिंह बरनालवी, सुदीप विज, अमनदीप सिंह, नवप्रीत शर्मा, दविदर सिंह, जरनैल सिंह दभूड़, भजन सिंह डूमेवाल व कुलदीप सिंह गिल सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती कीमतों से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। इसलिए इनकी कीमतों में जल्द से जल्द कटौती की जानी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.