Move to Jagran APP

नक्कियां टोल प्लाजा के मैनेजर दर्शन सिंह बोले-हम भी किसान, किसानों का विरोध का तरीका गलत

पंजाब के टोल प्लाजा चार माह से किसान संगठनों ने धरने लगाकर बंद किए हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 04:14 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 04:14 AM (IST)
नक्कियां टोल प्लाजा के मैनेजर दर्शन सिंह बोले-हम भी किसान, किसानों का विरोध का तरीका गलत
नक्कियां टोल प्लाजा के मैनेजर दर्शन सिंह बोले-हम भी किसान, किसानों का विरोध का तरीका गलत

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : पंजाब के टोल प्लाजा चार माह से किसान संगठनों ने धरने लगाकर बंद किए हुए हैं। टोल टैक्स प्लाजा कंपनियों को भी रोजाना लाखों रुपये का घाटा पड़ रहा है। इस बंद के कारण टोल प्लाजा कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही है। इस कारण उनको अपने घर का खर्चा चलाना भी भारी मुश्किल हो गया है। नक्कियां टोल प्लाजा में पड़ते रोहन राजदीप टोल प्लाजा चार माह से बंद होने से यहां काम करने वाले 80 के करीब कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण परेशान हैं। उनको घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है। रोजाना पड़ रहा है दस लाख का घाटा : मैनेजर दर्शन सिंह सैनी

loksabha election banner

टोल प्लाजा के मैनेजर दर्शन सिंह सैनी ने बताया कि करीब चार माह से टोल प्लाजा बंद होने के कारण रोजाना 10 लाख रुपये का घाटा पड़ रहा है। इस बंद के कारण 80 के करीब कर्मचारी सैलरी न मिलने के कारण परेशान हैं क्योंकि टोल प्लाजा बंद होने के कारण उन्हें दिक्कत आ रही है। उनको अपनी रोजी-रोटी और घर का खर्चा चलाने भी में भी मुश्किल हो रही है। डीसी को सौंपा मांगपत्र, टोल प्लाजा पुलिस प्रोटेक्शन में शुरू करवाने की मांग

कर्मचारियों में एरिया मैनेजर बाला साहिब थोराट, मैनेजर दर्शन सिंह सैनी, कमलजीत सिंह, महिदर पाल सिंह, अक्षय कुमार, सुनील सिंह, नरेश कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार ने बताया कि पंजाब के ही टोल प्लाजा बंद हैं और साथ लगते हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार टोल खुले हैं। पंजाब में ही टोल प्लाजा बंद होने के कारण घाटा पड़ रहा है। शनिवार को 30 कर्मचारियों ने डीसी सोनाली गिरी को मांग पत्र सौंपा जिसमें प्रशासन से टोल प्लाजा को खोलने की मांग की है। इसके लिए प्रशासन से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है, जिससे अप्रिय घटना न हो सके। सैलरी से वंचित 15 कर्मचारी किसान परिवार से हैं

खेतीबाड़ी से जुड़े रोहण राजदीप टोल प्लाजा के मैनेजर दर्शन सैनी ने कहा कि वह खुद और 15 कर्मचारी किसान है और खुद खेतीबाड़ी करते हैं। हम सभी किसानों के संघर्ष के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। किसानों ने कभी भी कोई मांग की है तो उसको पूरा किया है। परंतु टोल प्लाजा बंद होने के कारण उनकी रोजी-रोटी पर आंच आ गई है। जबसे टोल बंद है तब से कंपनी वालों ने हमारे 80 कर्मचारियों की तनख्वाह बंद कर दी है। हमें अपने परिवारों का पालन पोषण घर के खर्चे और बच्चों की फीस देने में मुश्किल हो गई है। हम सभी चाहते है कि किसानों को टोल प्लाजा के साथ खाली जगह पर अपना विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। संघर्ष करना उनका अधिकार है और टोल को चलने देना चाहिए। जिस कारण हमें अपने परिवारों का पालन पोषण करने में कोई दिक्कत ना आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.