Move to Jagran APP

किसान जत्थेबंदियों ने मनाई सर छोटू राम की जयंती

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला रूपनगर की किसान जत्थेबंदियों ने सोलखियां टोल प्लाजा पर पंजाब के कृषि मंत्री सर छोटू राम की जयंती मनाई ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 10:23 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 10:23 PM (IST)
किसान जत्थेबंदियों ने मनाई सर छोटू राम की जयंती
किसान जत्थेबंदियों ने मनाई सर छोटू राम की जयंती

संवाद सहयोगी, रूपनगर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला रूपनगर की किसान जत्थेबंदियों ने सोलखियां टोल प्लाजा पर पंजाब के कृषि मंत्री सर छोटू राम की जयंती मनाई । इस मौके वक्ताओं ने उन्हें याद करते कहा कि उनकी किसानी के लिए बहुत बड़ी देन है। उन्होंने साझे पंजाब के मंत्री रहते हुए किसानों की हालत सुधारने के लिए बहुत से कानून बनाए थे, जिनमें करजई किसानों की कुर्की खत्म की गई। इस दौरान उन्होंने

loksabha election banner

यह मांग भी की कि दिल्ली में चल रहे किसानों के संघर्ष में केंद्र सरकार खेती सुधार कानूनों को रद कर उनकी मांगों को जल्द पूरा करे। इस दौरान यह भी फैसला लिया गया कि कल रेल रूपनगर में नंगल चौक फाटक पर ट्रेनों को रोका जाएगा। इसके अलावा रूपनगर अनाज मंडी में 25 फरवरी को 10 बजे की जाने वाली महा पंचायत को सफल बनाने के लिए गांव स्तर पर बैठकें भी की जाएं। इस मौके मास्टर दलीप सिंह घनौला, जगदीश लाल एसडीओ, चरन सिंह मुंडियां, सतनाम सिंह सरपंच, अवतार सिंह लौदीमाजरा, कमल सैनी, हरदेव सिंह चंदन, दविदर सिंह जटाना, गुरनाम सिंह जस्सड़ा, सुखवीर सिंह सुक्खा, पवन कुमार चक्ककर्मां, कुलवंत सिंह सैनी, गुरमेल सिंह बाड़ा, मेहर सिंह सरपंच, जगमनदीप सिंह, सतनाम सिंह माजरी जट्टा, गुरदेव सिंह बागी, कुलविदर सिंह पंजोला व नंबरदार सौदागर सिंह मकौड़ी कलां भी उपस्थित थे। खेती सुधार कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: नौजवान किसान जत्थेबंदी ने आनंदपुर साहिब के भक्त रविदास चौंक में खेती सुधार कानूनों के खिलाफ व किसान संघर्ष में गिरफ्तार नौजवानों किसानों की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब और मजदूर किसान मोर्चा के नेताओं ने भी शिरकत की। प्रदर्शन के बाद तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक मार्च कर वहां किसान संघर्ष की सफलता के लिए अरदास की गई। इस दौरान सुखविदर सिंह ने कहा कि केंद्र के पास किए यह कानून किसी के भी हित में नहीं हैं। जयमल सिंह भड़ी ने भी नौजवानों की रिहाई की मांग करते कहा कि नौजवान किसान संघर्ष की सबसे मजबूत कड़ी हैं और सरकार संघर्ष को कमजोर करने के लिए नौजवानों को निशाना बना रही है। इस मौके पर मनजिदर सिंह बराड़, जसपाल सिंह, सुरिदर सिंह शौंकी, बाबा गुरदयाल सिंह, सुक्खा सिंह, रघुवीर सिंह, परमिदर सिंह, नरिदर सिंह व परमवीर सिंह भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.