खेती सुधार कानूनों के विरोध में किसानों का धरना जारी
रूपनगर केंद्र सरकार के पास किए गए तीन खेती सुधार कानून के विरोध में किसान जत्थेबंदियों का रेल रोको आंदोलन के 17 वें दिन में पहुंच गया।
जागरण संवाददाता, रूपनगर: केंद्र सरकार के पास किए गए तीन खेती सुधार कानून के विरोध में किसान जत्थेबंदियों का रेल रोको आंदोलन के 17 वें दिन में पहुंच गया। दूसरे तरफ टोल-प्लाजा सोलखियां पर भी नौवें दिन चार गांवों की पंचायतों ने रोष धरना दिया। इस दौरान समाजसेवी जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां, गांव पुरखाली के सरपंच दिलबर सिंह, रामपुर के सरपंच सुरजीत सिंह, हिरदापुर के सरपंच हरप्रीत सिंह, खानपुर के सरपंच रजिदर सिंह, सिंह के सरपंच मेहर सिंह ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिय जाते , उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान नरिदर सिंह मावी, दलबीर सिंह पूर्व सरपंच ब्राह्मणमाजरा, अतिदरपाल सिंह सरपंच ब्राह्मण घटना, कैप्टन गुरबचन सिंह बहरामपुर, रघुवीर सिंह पंजोला, अजैब सिंह गंधों, जसवीर सिंह सलोरा, कुलदीप सिंह बालसंडा, राम सिंह, जसविदर सिंह, गुरमेल सिंह, करनैल सिंह, गुरपाल सिंह, जसपाल सिंह सलोरा ने भी खेती सुधान कानूनों को रद्द करने की मांग की।