सरसा नदी से मिला शव
भरतगढ़ पुलिस को सरसा नदी में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : भरतगढ़ पुलिस को सरसा नदी में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस चौकी भरतगढ़ के इंचार्ज सरताज सिंह एवं एएसआइ बलजिदर सिंह ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उक्त व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष है, जिसने काले रंग की पेंट और क्रीम कलर की शर्ट पहनी हुई है। पुलिस ने इस संबंधी शव को 72 घंटों तक पहचान के लिए सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि करीब 7-8 दिन पहले हुई बारिश के दौरान उक्त शव हिमाचल प्रदेश क्षेत्र से आने वाली बरसाती खड्डों के माध्यम से सरसा नदी में पहुंच गया होगा और आज शव में से बदबू आने के बाद पास के लोगों को इसके बारे में पता चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें