मेवा सिंह चेयरमैन और मिक्की सोनी बने उप चेयरमैन
पंजाब सरकार द्वारा मेवा सिंह गिल को रूपनगर मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है जबकि मिक्की सोनी को वाइस चेयरमैन लगाया गया है।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : पंजाब सरकार द्वारा मेवा सिंह गिल को रूपनगर मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि मिक्की सोनी को वाइस चेयरमैन लगाया गया है। सरकार द्वारा नोटीफिकेशन जारी करने के बाद हलके के कांग्रेस नेताओं और वर्करों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस नियुक्ति के बाद मेवा सिंह गिल पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान के हलके के सेवादार बरिदर सिंह ढिल्लों का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे। मेवा सिंह ने कहा कि ढिल्लों ने उनको यह सत्कार दिलाकर उनका मान बढ़ाया है और पार्टी प्रति निभाईं सेवाओं के बदले यह ओहदा देकर नवाजा है। बरिदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मेवा सिंह गिल ने हमेशा ही पार्टी के लिए तनदेही से काम किया है और पार्टी प्रति इमानदारी दिखाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में काम करने वाले हर वर्कर को उसका बनता सम्मान दिलाना उनकी जिम्मेदारी है। जिन वर्करों ने पार्टी के लिए दिन रात एक करके सेवा की है। उनको भी आने वाले दिनों में बनता सम्मान सरकार से दिलाया जाएगा। मेवा सिंह गांव माजरी जट्टां के सरपंच एवं जिला कांग्रेस के सचिव रह चुके हैं। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के सचिव अमरजीत सिंह भुल्लर, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी, जिला परिषद मेंबर कर्म सिंह भंगाला, सरपंच दिलबर सिंह पुरखाली, सरबजीत सिंह उपस्थित थे। मेवा सिंह और मिक्की सोनी को उनकी नियुक्ति पर नगर सुधार सभा रूपनगर के चेयरमैन सुखविदर सिंह विस्की, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान अशोक वाही, जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान सुरिदर सिंह हरीपुर, मिटू सर्राफ, सतिदर नागी बिट्टू, करनैल सिंह जैली, बोबी चौहान ने बधाई दी है।
बाक्स
किसानों व आढ़तियों को दिलाएंगे उनके हक
दूसरी तरफ, यूथ नेता मिक्की सोनी के मार्केट कमेटी रूपनगर का उप चेयरमैन बनने से युवा कांग्रेस में उत्साह है। मिक्की सोनी जिला महिला कांग्रेस की प्रधान किरन सोनी एवं नगर कौंसिल में लगातार तीन बार पार्षद रह चुके एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव पोमी सोनी के पुत्र हैं। मिक्की सोनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह के वो तहेदिल से आभारी हैं। उन्होंने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है और वो उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। किसानों और आढ़तियों के हक उन्हें दिलाए जाएंगे।