रुपेश कुमार ने संभाला जिला खेल अधिकारी का चार्ज
पंजाब सरकार द्वारा खेल विभाग में पंजाब सर्विस कमीशन के माध्यम से छह जिलों में जिला खेल अफसर नियुक्त किए हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 03:48 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रूपनगर :
पंजाब सरकार द्वारा खेल विभाग में पंजाब सर्विस कमीशन के माध्यम से छह जिलों में जिला खेल अफसर नियुक्त किए हैं। इसी कड़ी में रूपेश कुमार बेगड़ा को जिला रूपनगर का खेल अफसर नियुक्त किया गया है। बतौर जिला खेल अफसर चार्ज संभालने के बाद लघु सचिवालय पहुंचे रूपेश कुमार बेगड़ा को डीसी ने उन्हें चार्ज संभालने पर बधाई दी। इस मौके पर भारतीय जल सेना से रिटायर मनजीत सिंह बाजवा सहित गगनदीप सिंह, स्टेट खिलाड़ी मोहम्मद सोफिन, नेशनल खिलाड़ी रंजना देवी विशेष रूप से हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें