'एक देश एक मंडी' का फैसला किसानों के हित में : डॉ. चीमा
राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किया गया एक देश एक मंडी का फैसला किसानों के हित में है।
जागरण संवाददाता, नंगल :
राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किया गया 'एक देश एक मंडी' का फैसला किसानों के हित में है। विरोधी बिना वजह किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से वर्ष 2017 में इस कानून में चार संशोधन किए गए थे, अब जब केंद्र सरकार ने पंजाब की तर्ज पर ऑर्डिनेंस पास किया है तो राज्य सरकार इसका बिना वजह विरोध कर रही है।
उन्होंने कहा एमएसपी किसी भी एक्ट का हिस्सा नहीं है। प्रत्येक एक्ट के कई सेक्शन होते हैं। पंजाब की काग्रेस सरकार बताए कि इस एक्ट से किसानों का नुकसान कैसे हो रहा है। डॉ. चीमा यहा जत्थेदार जगदेव सिंह कुक्कू के बड़े भाई प्रह्लाद सिंह के हुए निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। उन्होंने बठिंडा के श्री गुरु नानक देव थर्मल प्लाट को बंद करने के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि अकाली-भाजपा सरकार के समय लगे इस प्लांट को 700 करोड़ खर्च करकेअपडेट किया जाएगा। इस प्लाट को बंद नहीं करना चाहिए बल्कि चलाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जल्द अकाली दल के जिला प्रधान की नियुक्ति कर दी जाएगी। नगर कौंसिल के आने वाले चुनाव के लिए अकाली भाजपा गठबंधन पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर भाई अमरजीत सिंह चावला, गुरिदर सिंह गोगी, नंगल भाजपा अध्यक्ष राजेश चौधरी, गुरदीप सिंह बावा, बलवीर सैनी, इंजी. जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, अवतार सिंह तारी, मनमोहन सिंह मोनी, कुलतार सिंह बिट्टा, चरनजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।