भाजपा लोकल बॉडी सेल ने जरूरतमदों को बांटा राशन
कर्फ्यू के चलते जरूरतमंदों के लिए खाने पीने का राशन भाजपा लोकल बॉडी सेल जिला रूपनगर के प्रधान संजीव सूद ने अकाली हरमिदर सिंह हैली सुखविदंर सिंह सुक्खा को साथ लेकर मोरिडा शहर के विभिन्न वार्डों में रहते करीब 50 जरूरतमंद परिवारों को घर-घर पहुंचाया।
संवाद सूत्र, मोरिडा : कर्फ्यू के चलते जरूरतमंदों के लिए खाने पीने का राशन भाजपा लोकल बॉडी सेल जिला रूपनगर के प्रधान संजीव सूद ने अकाली हरमिदर सिंह हैली, सुखविदंर सिंह सुक्खा को साथ लेकर मोरिडा शहर के विभिन्न वार्डों में रहते करीब 50 जरूरतमंद परिवारों को घर-घर पहुंचाया। राशन में दूध, बिस्कुट और खाने के लिए राशन के पैकेट बांटे गए। उन्होंने कहा कि यह सेवा उनकी तरफ से पिछले तीन दिनों से शुरू की हुई है और आगे भी जारी रहेगी। एसडीएम हरबंस सिंह से मंजूरी लेकर अब वह गांवों में जरूरतमंद गरीब परिवारों के लिए राशन पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर पंडित राधेश्याम, जौली सूद, अजीत पैगी, सिपू उपस्थित थे।