Move to Jagran APP

सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

कोरोना के विरुद्ध संघर्ष जारी रखे हुए सिविल डिफेंस के जवानों ने शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:10 AM (IST)
सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

जागरण संवाददाता, नंगल : कोरोना के विरुद्ध संघर्ष जारी रखे हुए सिविल डिफेंस के जवानों ने शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया। सिविल डिफेंस के अधिकारी मनविंदर सिंह तथा कमाडेंट अजय पाल सिंह के साथ अन्य कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को बताया कि सभी सोशल डिस्टेंस को बनाए रखकर क‌र्फ्यू को सफल बनाएं।

loksabha election banner

कमाडर प्रदीप गौतम ने बताया कि फ्लैग मार्च के साथ-साथ शुक्रवार को सिविल डिफेंस तथा होमगार्ड ने सैनिटाइजेशन का कार्य अभी जारी रखा है। इसके तहत बीबीएमबी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के रिहायशी इलाके में सैनिटाइजेशन की गई है। सेवा के इस कार्य में सतीश कुमार, बहादुर सिंह, सतवंत सिंह, अश्रि्वनी कुमार, कमलेश कुमार, कुमार डोगरा, अजय कुमार आदि होमगार्ड के जवान भी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.