कॉपी..एसवाइएल से दो टुकड़ों में कटा तेंदुआ मिला
तेंदुए का शव जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने निकाल कर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 11:36 PM (IST)
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : सतलुज यमुना लिक नहर से दो टुकड़ों में कटा तेंदुए का शव जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने निकाल कर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस ने सेक्शन 9 वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के अधीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस संबंधी जंगली जीव सुरक्षा विभाग के अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि दो फरवरी को नहर में तेंदुए का शव गेटों में फंसा हुआ मिला था जिसे पोस्टमार्टम के लिए आगे भेज दिया। शव को देखने से ऐसा लगता है कि तेंदुआ शिकारियों के हत्थे चढ़ गया जिसके बाद उसको काटकर नहर में फेंक दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें