भक्तों ने किया भोले बाबा का गुणगान
देवों के देव महादेव भगवान शंकर के पर्व महाशिवरात्रि को समर्पित प्रभात फेरियां भक्तिमय वातावरण में जारी हैं।
जागरण संवाददाता, नंगल
देवों के देव महादेव भगवान शंकर के पर्व 'महाशिवरात्रि' को समर्पित प्रभात फेरियां भक्तिमय वातावरण में जारी हैं। जगह-जगह प्रभात फेरियों का स्वागत भक्तजनों की ओर से अगाध श्रद्धा से किया जा रहा है। मंगलवार को तड़के 5 बजे शिव मंदिर मेन मार्केट से शुरू हुई प्रभात फेरी में शामिल भारी संख्या में भोले बाबा के भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष लगा कर भगवान शंकर का गुणगान किया। श्री सनातन धर्म सभा नंगल की ओर से पर्व तक चलने वाली प्रभात फेरी का डब्ल्यू वन ब्लॉक में समाज सेवक भगत राम की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तजनों में लंगर प्रसाद भी वितरित किया गया। स्वागत करने वालों को धर्म कार्यो में सहयोग के बदले सभा के प्रतिनिधि नवीन कुमार की ओर से समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रमेश गुलाटी ने बताया कि मुख्य पर्व पर चार पहर की पूजा 21 फरवरी को शिव मंदिर मेन मार्केट में की जाएगी। 22 फरवरी को मंदिर में ही दोपहर 12:30 बजे अटूट लंगर लगाया जाएगा।
प्रभातफेरी में सभा के प्रतिनिधि जगमोहन शर्मा, पवन कौशल, वीरेंद्र वालिया, अजय शर्मा, अनिल कुमार, अंग्रेज सिंह, राकेश शर्मा, बलराम, विजय शर्मा, मातृ मंडल की सुंदरी देवी, वंदना देवी, दुलारी देवी, पिंकी देवी, कमलेश शर्मा, विजय कुमारी, प्रीती देवी, वीना देवी सहित बड़ी संख्या में भक्तजनों ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रभात फेरी में भाग लिया।
सुभाष शर्मा, जागरण संवाददाता, नंगल।
11 फरवरी, 2020