Move to Jagran APP

प्रभातफेरियों से भक्तिमय बना वातावरण

महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शहर में प्रभात फेरियों से समूचा वातावरण शिवमय बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 06:07 AM (IST)
प्रभातफेरियों से भक्तिमय बना वातावरण
प्रभातफेरियों से भक्तिमय बना वातावरण

जागरण संवाददाता, नंगल: महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शहर में प्रभात फेरियों से समूचा वातावरण शिवमय बना हुआ है। शिव सेना की प्रभातफेरी को आज शुक्रवार को शहीद भगत सिंह नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रात:काल भक्तजनों की ओर से भगवान शिव शकर के किए गुणगान से वातावरण गुंजायमान बना रहा। कार्यक्रम में संजीव कुमार संजु, हैप्पी कुमार, सन्नी वर्मा, योगेश सचदेवा बिक्की ने प्रभातफेरी में शामिल होकर शिव भक्तों का स्वागत करके स्वादिष्ट आहारों से सेवा की। प्रभात फेरी में महाशिवरात्रि महत्व से भी भक्तजनों को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में शिवसेना के शाम सुंदर संदल, मुकेश बावा, अशोक शर्मा, अश्वनी भाटिया, हरविंदर टीनू, पंकज बत्तरा, योगाचार्य आरएस राणा, परमवीर काकू, नत्थु राम जंगल, मंदीप सिंह, गुरनाम सिंह, सन्नी कपूर, रोहित घई, संजीव गिल, रोहित सभ्रवाल, अभिषेक राणा, बोबी, शिवम, गर्व गांधी, अनूप वर्मा, राम, शाम कुमार, शुभम, धीरज, वंदन तलवाड़, राजा जौली आदि ने भोले बाबा का गुणगान करते हुए लोक कल्याण की कामना की। इनके अलावा प्रीतम सिंह सीटू, सतु कुमार, रिकू, वीर सभ्रवाल भानु, रविंद्र कुमार, सुखविंदर, महिला विंग की चंद्रकांता, सिमरन रानी, ऊषा खन्ना, मीना पूरी, सरोज शर्मा, ऊषा गांधी, चंचला देवी, निर्मला देवी, गोगी देवी, नीना देवी, शिमला देवी, शारदा देवी, मनीषा तलवाड़, मीना पुरी, मीना घई, राज कौर, पुष्पा देवी, आशा देवी व पुष्पा रानी सहित, पिंकी देवी आदि ने भी भोले बाबा का जयघोष लगाकर भक्तों का स्वागत किया। शिव सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश बावा ने बताया कि 19 फरवरी को भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसकी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.