Move to Jagran APP

मोरिडा की मंडी में 25 साल बाद हुई बासमती धान की खरीद

मोरिडा की अनाज मंडी में पिछले 25 साल के दौरान पहली बार बासमती धान की खरीद की गई है

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:15 AM (IST)
मोरिडा की मंडी में 25 साल बाद हुई बासमती धान की खरीद
मोरिडा की मंडी में 25 साल बाद हुई बासमती धान की खरीद

संवाद सूत्र, मोरिडा : मोरिडा की अनाज मंडी में पिछले 25 साल के दौरान पहली बार बासमती धान की खरीद की गई है जिसकी खरीद खुशी राम बिहारी लाल नाभा कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता ने की। यह खरीद 2425 रुपये क्विटल के हिसाब से हुई। आढ़ती एसोसिएशन मोरिडा के अध्यक्ष मनदीप सिंह रौणी ने बताया कि मोरिडा अनाज मंडी में हर साल लगभग सात लाख क्विंटल धान व गेहूं की आमद होती है लेकिन पिछले 25 वर्षो से एमएसपी के बिना मक्की, सरसों, तिल, मांह, दालों, गुड़, शक्कर व कपास सहित बासमती धान आदि की इस अनाज मंडी में खरीद बिल्कुल बंद थी। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिशों के बाद अब इस मंडी में बासमती धान की खरीद संभव हो सकी है।

loksabha election banner

रविवार को बासमती धान की पहली बोली का शैलर एसोसिएशन रूपनगर के अध्यक्ष प्रेम सिंह रौणी व शैलर मालिक रतन सिंह सखोमाजरा ने उद्घाटन किया। मार्केट कमेटी मोरिडा के सचिव जय विजय ने कहा कि बासमती धान अनाज मंडी में आने से अनाज मंडी के साथ साथ किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अन्य फसलों की खरीद भी अनाज मंडी में शुरू हो जाएगी। इस मौके मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जसविदर सिंह छोटू सहित बंत सिंह कलारां, सुरिदर सूद, मुकेश कुमार, दलबारा सिंह कजौली, सतविदर सिंह धन्ना जट्ट, रणजीत सिंह रौणी, जरनैल सिंह सखोमाजरा, गुरसेवक सिंह, जवाहर लाल, सर्बजीत सिंह बाबा आदि विशेष रूप से हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.