प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संजोए सेठी व राजवीर सिंह रहे अव्वल
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता का दूसरा चरण संपन्न हो गया।
जागरण संवाददाता, नंगल : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता का दूसरा चरण संपन्न हो गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र जैरथ ने आयोजन की अध्यक्षता की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। दो घटे तक चली प्रतियोगिता में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र संजोए सेठी व राजवीर सिंह ने वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कनिष्ठ वर्ग में सार्थक व सुमेर ऐरी प्रथम रहे। तीसरे चरण की राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एक दिसंबर को मधुबन वाटिका नूरपुर बेदी में होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन भाविप की तख्तगढ़ शाखा करवाएगी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव (संपर्क) इंजी. केके सूद, सीनियर पदाधिकारी पंडित अमरनाथ शर्मा, सुदर्शन गुलेरिया, महिला विंग की प्रमुख डा. जीवन लता, कोषाध्यक्ष निर्मल पुरी, नरेश कुमार, शशि चोपड़ा, एसके चोपड़ा, बीडी कपिला, इंजी. जेपी शारदा, राजेश मोंगा, रेखा, नीलम बाली, ओम पुरी तथा स्कूल के प्रबंधक वीके सैनी के अलावा प्रिया डोगरा, अमित कुमार, सुलेखा, ईशा, संतोष व हरदीप सिंह ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करने के लिए अपने अनुभवी विचार व्यक्त किए।