कलमछोड़ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
मनरेगा कर्मचारी यूनियन चमकौर साहिब के मनरेगा कर्मचारियों ने कलमछोड़ हड़ताल की।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: मनरेगा कर्मचारी यूनियन चमकौर साहिब के मगनरेगा कर्मचारियों ने मंगलवार को भी दूसरे दिन कलमछोड़ हड़ताल की। इस मौके ब्लॉक प्रधान करणवीर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर मनरेगा कर्मचारियों को रेगुलर कर पंचायत विभाग में शामिल करने की मांग की। जिला प्रधान जतिदर सिंह भंगू और वरिष्ठ नेता एपीओ सुखवीर सिंह ने बताया कि वर्ष2015 में अकाली-भाजपा सरकार के समय महाराजा रणजीत सिंह बाग रूपनगर में भी इसी मांगों को लेकर धरना दिया गया था। उस समय के कांग्रेसी विधायक एवं मौजूदा कैबिनेट मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी ने भरोसा दिलाया था कि यदि पंजाब की सत्ता पर वह काबिज होते हैं, तो मनरेगा कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करने की मांग को पूरा करेंग, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इसलिए मंत्री को उनका किया वादा याद करवाने के लिए मनरेगा के समूह कर्मचारियों द्वारा चमकौर साहिब में 20 सितंबर को जिला स्तरीय धरना देकर यादपत्र दिया जाएगा । इस मौके पंचायत यूनियन जिला रूपनगर के प्रधान जगमोहन सिंह कंग, भाग सिंह, कश्मीर सिंह, करणवीर सिंह, सुखविदर सिंह, वरिदर कौर, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।