दलीप सिंह घनौला को प्रधान की कमान
कुल हिद खेत मजदूर यूनियन रूपनगर का दसवां इजलास गांव घनौला में दलीप सिंह घनौला की अध्यक्षता में हुआ।
संवाद सूत्र, घनौली
कुल हिद खेत मजदूर यूनियन रूपनगर का दसवां इजलास गांव घनौला में राम कृष्ण दबखेड़ा, कर्मचंद हियातपुर और दलीप सिंह घनौला की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 23 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन भी किया गया, जबकि दो सीटें खाली रखी गई। इजलास के दौरान सर्वसम्मति के साथ दलीप सिंह घनौला को प्रधान और गीताराम करतारपुर को सचिव नियुक्त किया गया। इजलास का उद्घाटन खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश प्रधान कामरेड राम सिंह नूरपुरी ने किया गया। इस मौके उन्होंने कहा कि देश के खेत मजदूर को गुजारा चलाना मुश्किल होता जा रहा है। देश स्वतंत्र होने के बाद किसी भी सरकार ने खेत मजदूरों का हाल नहीं जाना। आज भी करोड़ों मजदूरों के लिए दो वक्त की रोटी कमानी मुश्किल हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीयत रोजगार देने की नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मजदूरों का कर्ज माफ करे व दस- दस मरले के प्लाट तुरंत मजदूरों को दिए जाएं। इस मौके उन्होंने मजदूरों को आह्वान किया कि एकजुट होकर सरकारों के खिलाफ संघर्ष करने पर जिले में जत्थेबंदी को मजबूत करें। इजलास की शुरुआत से पहले बिछड़ चुके नेताओं की याद में दो मिनट का मौन रख गया।। इजलास को भाईचारक संदेश डीवाइएफआइ के जिला नेता राजिदर सिंह डोड, पंजाब किसान सभा के नेता भजन सिंह संदोआ, सीटू के जिला प्रधान गुरदेव सिंह बागी और किसान नेता पवन कुमार चक्क कर्मां ने दिया। इस मौके उप-प्रधान करमचंद हियातपुर, वरिष्ठ उप-प्रधान राम कृष्ण दबखेड़ा, उप-प्रधान सुरिदर कुमार, संयुक्त सचिव देवराज बड़ा पिड, संयुक्त सचिव प्रेम चंद, सदस्य रूपलाल साउपुर, ज्वाइंट सचिव चरन सिंह अटवाल, राजपाल कौर बड़ा पिड, चरनजीत कौर आदि का चुनाव किया गया। इस मौके पर प्रदेश इजलास के लिए भी डेलीगेट चुने गए।