Move to Jagran APP

अमरजीत वालिया पंजाब अधीनस्थ सेवाएं बोर्ड के सदस्य नियुक्त

अमरजीत सिंह वालिया को पंजाब अधीनस्थ सेवाएं बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 05:34 PM (IST)
अमरजीत वालिया पंजाब अधीनस्थ सेवाएं बोर्ड के सदस्य नियुक्त
अमरजीत वालिया पंजाब अधीनस्थ सेवाएं बोर्ड के सदस्य नियुक्त

जागरण टीम, आनंदपुर साहिब, नूरपुरबेदी: पंजाब सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रूपनगर के पूर्व चेयरमैन एवं आनंदपुर साहिब के साथ संबंधित अमरजीत सिंह वालिया को पंजाब अधीनस्थ सेवाएं बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। अपनी इस नियुक्ति के लिए अमरजीत सिंह वालिया ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह और विस स्पीकर राणा केपी सिंह का विशेष रूप से आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर आनंदपुर साहिब नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान महिदर सिंह वालिया, नगर कौंसिल प्रधान हरजीत सिंह जीता, संतोख सिंह, हरबंस लाल मैहंदली सहित नरिदर सिंह सैनी, सुनीता देवी, गुरअवतार सिंह, भजन सिंह (सभी पार्षद), तेजिदर सिंह वालिया, गुरचरन सिंह बढ्ढल, जसबीर सिंह जस्सू, ठेकेदार जगजीत सिंह जग्गी, जसपाल सिंह पाल, उरिदर सिंह अरोड़ा आदि ने खुशी व्यक्त की है। वहीं वालिया को पंजाब के आधीन सेवाएं बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर नूरपुरबेदी क्षेत्र में भी खुशी है। बार एसोसिएशन आनंदपुर साहिब के प्रधान एडवोकेट दौलत सिंह चबरेवाल ने कहा कि अमरजीत सिंह वालिया की इस नियुक्ति से जिला रूपनगर का पंजाब भर में नाम रोशन हुआ है। बार एसोसिएशन आनंदपुर साहिब के सदस्यों सहित महासचिव अमनदीप सिंह मिन्हास, एडवोकेट गज्जन सिंह संधू, एडवोकेट पाखर सिंह भट्ठल , चन्नण सिंह विर्क, राजेश ऐरी, बीके उप्पल, पीके आचार्य, विजय कौशल, सुखविदर सिंह बेला, मनोज पाठक, एडवोकेट कुलदीप सिंह चबरेवाल, मास्टर जगन्नाथ भंडारी, देसराज सैनीमाजरा आदि ने अमरजीत सिंह वालिया को बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.