राजू चैड़ियां चेयरमैन व कमलजीत कौर उपचेयरमैन बने
ब्लॉक समिति रूपनगर का चुनाव सर्वसम्मति कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अगुआई में हुआ।
जागरण संवाददाता, रूपनगर
ब्लॉक समिति रूपनगर का चुनाव सर्वसम्मति कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अगुआई में हुआ। इससे पहले विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह के निवास पर ब्लॉक समिति रूपनगर के सदस्य एकत्र हुए और वहां पर कैबिनेट मंत्री चन्नी और रूपनगर के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ भी पहुंचे। बंद कमरे में एक बैठक हुई। इसमें राणा, चन्नी ने ब्लॉक समिति सदस्यों से अलग- अलग मुलाकात भी की। बाद में ब्लॉक समिति दफ्तर रूपनगर में एसडीएम हरजोत कौर ने ब्लॉक समिति का चुनाव करवाया, जिसमें सर्वसम्मति से रूपिदर सिंह राजू चैड़ियां को चेयरमैन चुना गया। चैड़ियां कैबिनेट मंत्री चन्नी के धड़े के हैं और जिला कांग्रेस प्रधान बरिदर सिंह ढिल्लों के गुट के ब्लॉक कांग्रेस प्रधान जरनैल सिंह काबड़वाल की पत्नी एवं ब्लॉक समिति सदस्य कमलजीत कौर काबड़वाल को उप चेयरमैन चुना गया। चेयरमैन चैड़ियां और उप चेयरमैन काबड़वाल ने कहा कि वो इलाके के विकास को तवज्जो देंगे। बाहर आकर वर्करों ने राणा केपी सिंह, चरनजीत सिंह चन्नी के जिदाबाद के नारे लगाए। चन्नी ने कैप्टन अमरिदर सिंह जिदाबाद का नारा लगाया। वहीं अपने निवास पर राणा केपी सिंह ने कहा कि ओहदेदार और सदस्य अपने इलाके की मुश्किलों और बुनियादी जरूरतों से जमीनी स्तर पर वाकिफ होते हैं। इसलिए विकास के काम करवाने समय उन कामों को तरजीह देते हैं, जिनके कारण लोगों को अधिक मुश्किल पेश आ रही होती हैं बिना पक्षपात करवाएंगे गांवों का विकास कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती ग्रामीण क्षेत्र के इन चुनावों व नुमाइंदों द्वारा सर्वसम्मति से किए गए चुनाव से विकास की गति और मजबूत होगी। गावों का बिना पक्षपात से सर्वपक्षीय विकास करवाया जाएगा। इस मौके पर पंजाब महासचिव सुखविदर सिंह विस्की, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान विजय शर्मा टिकू, प्रदेश सचिव जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां, कुलदीप सिंह तहसीलदार रूपनगर मौजूद थे।